चौराहे हज़ार हैं
और हर चौराहे पर रास्ते चार हैं
कौन से रास्ते पर है चलना
ये तो आप ही के संस्कार हैं
पर चौराहे हज़ार हैं
और हर चौराहे पर मिलने वाले लोगों की भरमार है
किन लोगों से करनी है दोस्ती
इतने तो आप ही समझदार हैं
पर चौराहे हज़ार हैं
और हर चौराहे पर उत्पादों के प्रचार हैं
किन उत्पादों को आपको है खरीदना
ये तो आप ही के विचार हैं
पर चौराहे हज़ार हैं
और हर चौराहे पर लूट और अत्याचार हैं
इन सब से आपको हैं बचना
वरना कल आपके भी समाचार हैं
पर चौराहे हज़ार हैं
No comments:
Post a Comment